Jabalpur Cleanliness Campaign :जबलपुर में अनोखा साइकिल स्वच्छता अभियान, 500 मीटर गंदे इलाके को गार्डन में बदलने की मुहिम शुरू

Jabalpur Cleanliness Campaign : संस्कारधानी जबलपुर एक बार फिर अपने नवाचार और जागरूकता अभियान को लेकर चर्चा में है। शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की गई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के स्वच्छता अभियान और ईंधन बचाने के संदेश से प्रेरित होकर जबलपुर में साइकिल स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

Jabalpur Cleanliness Campaign :सुबह-सुबह शहर के करीब 40 से 50 लोग साइकिल लेकर निकले और लोगों को पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचाने और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद सभी लोग सतपुड़ा क्लब के सामने पहुंचे, जहां लंबे समय से गंदगी और कचरे से भरा करीब 500 से 600 मीटर का क्षेत्र साफ करने की मुहिम शुरू की गई।

READ MORE: M.P Crime : भोपाल में पूर्व महिला जज और वकील बेटे पर बहू की मौत का आरोप, दहेज प्रताड़ना केस में SIT गठित

Jabalpur Cleanliness Campaign :यह इलाका पहले कचरे, गंदगी और अव्यवस्था के कारण बदहाल स्थिति में था। यहां लोग गंदगी फैलाते थे और कुछ लोग वहीं रह भी रहे थे। अब इस पूरे क्षेत्र को साफ कर सुंदर और व्यवस्थित गार्डन में बदलने की तैयारी की जा रही है। सुबह से शुरू हुए इस अभियान में सफाई के साथ-साथ टाइल्स की मरम्मत, पेंटिंग, पुताई और पौधारोपण का काम भी शुरू कर दिया गया है।

Jabalpur Cleanliness Campaign :अभियान के दौरान जबलपुर के महापौर Jagat Bahadur Singh ने कहा कि जबलपुर हमेशा नवाचारों और जनजागरूकता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोगों ने साइकिल चलाकर न सिर्फ ईंधन बचाने का संदेश दिया, बल्कि स्वच्छता को लेकर भी जिम्मेदारी निभाई।

Jabalpur Cleanliness Campaign :महापौर ने कहा कि आज जरूरत है कि हर नागरिक अपने शहर को स्वच्छ रखने में भागीदारी निभाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना जरूरत पेट्रोल और डीजल का उपयोग न करें और जहां संभव हो, साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।

Jabalpur Cleanliness Campaign :उन्होंने यह भी कहा कि “यह शहर हमारा है और इसकी सफाई की जिम्मेदारी भी हमारी है। अगर हम खुद आगे नहीं आएंगे तो शहर को स्वच्छ और सुंदर कौन बनाएगा?” महापौर ने लोगों से “ना गंदगी करेंगे और ना गंदगी करने देंगे” का संकल्प लेने की अपील की।

READ MORE: MP Umaria Viral News: बस में सफर करते नजर आए बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, लोगों से बोले- पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद बचाइए

Jabalpur Cleanliness Campaign :अभियान के तहत शाम तक पूरे 500 मीटर लंबे क्षेत्र की तस्वीर बदलने का लक्ष्य रखा गया है। यहां पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाई जाएगी और सुंदर गार्डन विकसित किया जाएगा।

Jabalpur Cleanliness Campaign :जबलपुर में शुरू हुई यह पहल अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Kondagaon BJP News: उभरते आदिवासी युवा चेहरे रामकुमार कोर्राम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें रिपोर्ट

Kondagaon BJP News: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव/कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories