MP Umaria Viral News: बस में सफर करते नजर आए बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, लोगों से बोले- पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद बचाइए

MP Umaria Viral News: राहुल शीतलानी \ उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक Shivnarayan Singh का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक किसी वीआईपी अंदाज में नहीं, बल्कि आम लोगों की तरह बस में सफर करते दिखाई दे रहे हैं। विधायक का यह सादगी भरा कदम अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

MP Umaria Viral News:बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील की थी। वैश्विक तनाव और बढ़ती आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर नागरिक को ईंधन बचाने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने लोगों से बिना जरूरत निजी वाहनों का उपयोग कम करने और सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की सलाह दी थी।

READ MORE: MP Katni Political News: कटनी में सांसद वीडी शर्मा का अलग अंदाज, हेलमेट लगाकर इलेक्ट्रिक स्कूटर से पहुंचे भाजपा कार्यालय

MP Umaria Viral News:प्रधानमंत्री की इसी अपील से प्रेरित होकर विधायक शिवनारायण सिंह ने खुद बस में सफर कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। विधायक नौरोजाबाद बस स्टैंड पहुंचे और वहां से आकाश बस में बैठकर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। बस में सफर के दौरान आम यात्रियों ने विधायक को अपने बीच देखकर आश्चर्य जताया। कई लोगों ने उनके साथ बातचीत की और कुछ ने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

MP Umaria Viral News:बस में सफर करते हुए विधायक ने लोगों से अपील की कि जरूरत पड़ने पर ही निजी वाहन निकालें और फालतू में पेट्रोल-डीजल बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत करना आज देशहित का सबसे बड़ा काम है। अगर हर व्यक्ति थोड़ा-थोड़ा प्रयास करे तो देश करोड़ों रुपए की बचत कर सकता है।

MP Umaria Viral News:विधायक ने यह भी कहा कि सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा उपयोग करने से ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों कम होंगे। साथ ही इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी दूरी के लिए बाइक और कार की बजाय बस या अन्य सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल करें।

READ MORE: MP Shivpuri Viral News :अपनों की बेरुखी से टूटा बुजुर्ग, जीते जी कर डाली अपनी त्रयोदशी; हजारों लोगों को कराया मृत्यु भोज

MP Umaria Viral News:विधायक शिवनारायण सिंह का यह अलग अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं और इसे आम जनता को जागरूक करने की अच्छी पहल बता रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories