MP Shivpuri Viral News :अपनों की बेरुखी से टूटा बुजुर्ग, जीते जी कर डाली अपनी त्रयोदशी; हजारों लोगों को कराया मृत्यु भोज

MP Shivpuri Viral News : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। यहां एक बुजुर्ग अपने ही परिवार की बेरुखी से इतने आहत हो गए कि उन्होंने जीते जी अपनी त्रयोदशी का आयोजन कर डाला। इतना ही नहीं, उन्होंने गांव और आसपास के लोगों को आमंत्रित कर मृत्यु भोज भी कराया। इस अनोखे आयोजन की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।

MP Shivpuri Viral News :मामला शिवपुरी जिले की करैरा तहसील के ग्राम हाजीनगर का है। यहां रहने वाले बुजुर्ग कल्याण सिंह पाल ने 16 मई 2026 को अपनी ही त्रयोदशी का कार्यक्रम रखा। इसके लिए उन्होंने बाकायदा निमंत्रण कार्ड छपवाए और गांव-गांव जाकर लोगों को बांटे।

READ MORE: MP Gwalior Crime: ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग से परेशान पीएचडी छात्रा ने की आत्महत्या

MP Shivpuri Viral News :इन कार्डों में दर्द से भरी एक लाइन लिखी गई थी —
“हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था,
हमारी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था।”

MP Shivpuri Viral News :यह लाइन पढ़कर ही लोग समझ गए थे कि बुजुर्ग अपने परिवार से कितने दुखी हैं। जैसे-जैसे कार्ड गांव में पहुंचे, वैसे-वैसे इस अनोखी त्रयोदशी की चर्चा दूर-दूर तक फैल गई।कार्यक्रम के दिन बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचे। सैकड़ों लोगों ने मृत्यु भोज में शामिल होकर भोजन किया। लोगों के लिए यह सिर्फ एक भोज नहीं, बल्कि एक बुजुर्ग के दर्द और टूटे हुए रिश्तों की कहानी थी।

MP Shivpuri Viral News :बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह पाल अपने परिवार की अनदेखी और व्यवहार से बेहद परेशान थे। उन्हें यह भरोसा नहीं रहा कि उनके निधन के बाद परिवार के लोग उनकी त्रयोदशी करेंगे। इसी वजह से उन्होंने फैसला किया कि वे अपने जीते जी खुद ही अपनी त्रयोदशी कर लेंगे।

MP Shivpuri Viral News :जब इस बारे में बुजुर्ग से बात की गई तो उन्होंने बेहद मायूस अंदाज में कहा कि अब इस दुनिया में उनका कोई नहीं है। इसलिए उन्होंने अपनी अंतिम रस्में खुद ही निभाने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि बाद में कोई उनकी त्रयोदशी करेगा या नहीं, इसका उन्हें भरोसा नहीं है।

READ MORE: M.P News : PM मोदी की अपील का दिखा असर! बस में सफर करते नजर आए बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह

MP Shivpuri Viral News :गांव के लोगों का कहना है कि बुजुर्ग काफी समय से अपने स्वजनों से नाराज चल रहे थे। हालांकि परिवार में विवाद की असली वजह क्या है, यह पूरी तरह सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने समाज को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया है।

MP Shivpuri Viral News :यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि आज के समय में रिश्तों में बढ़ती दूरियों, बुजुर्गों की उपेक्षा और टूटते पारिवारिक संबंधों की एक दर्दनाक तस्वीर भी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jagdalpur Crime: पार्किंग विवाद में बुजुर्ग गार्ड की बेरहमी से पिटाई, CCTV वीडियो वायरल

Jagdalpur Crime: जगदलपुर: जगदलपुर में पार्किंग विवाद के दौरान...

Related Articles

Popular Categories