Wednesday, May 20, 2026
35.1 C
Raipur

Bhopal Mahila Congress : भोपाल में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल: मंत्री विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Bhopal Mahila Congress : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज महिला कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादास्पद बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में एकत्रित हुई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया और मंत्री विजय शाह को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मंत्री के बयानों को नारी शक्ति का सीधा अपमान बताया।

Bhopal Mahila Congress : प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने कहा कि विजय शाह द्वारा महिलाओं के प्रति बार-बार अभद्र टिप्पणी करना उनकी निम्न मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब मंत्री ने मर्यादा लांघी है, वे आदतन इस तरह की बयानबाजी करते रहे हैं। रीना बोरासी ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे ऐसे मंत्री को तत्काल कैबिनेट से बर्खास्त करें। यदि उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो महिला कांग्रेस आने वाले दिनों में और भी उग्र प्रदर्शन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।”

Bhopal Mahila Congress : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर मौजूद एसीपी (ACP) बिट्टू शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए थे। कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग कर एक निश्चित दायरे में रोकने का प्रयास किया गया ताकि शहर की कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।

Bhopal Mahila Congress : महिला कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं हैं और जब तक कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अब देखना यह है कि इस बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच सरकार अपने मंत्री के खिलाफ क्या रुख अपनाती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Latest YouTube Shorts

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories