जल्द लॉन्च होगी MG Majestor, फुल-साइज़ SUV सेगमेंट में मचाएगी हलचल, Fortuner को देगी टक्कर

0
130

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  एमजी मोटर इंडिया भारतीय बाजार में अपनी नई फुल-साइज़ एसयूवी MG Majestor को 12 फरवरी 2026 को लॉन्च करने जा रही है। इस दमदार SUV को पहली बार 2025 भारत मोबिलिटी शो में पेश किया गया था, जिसके बाद से यह कई बार रोड टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुकी है। लॉन्च के बाद MG Majestor का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, जीप मेरिडियन और अपकमिंग फॉक्सवैगन टैरोन R-Line जैसी प्रीमियम SUVs से होगा।

कीमत को लेकर क्या है उम्मीद?

हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक MG Majestor की एक्स-शोरूम कीमत 39.57 लाख रुपये से 44.03 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

MG Majestor का लुक: ग्लोस्टर से ज्यादा दमदार

डिजाइन के मामले में MG Majestor, मौजूदा MG Gloster से ज्यादा मस्कुलर और स्पोर्टी नजर आती है। इसके फ्रंट में नई ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल, वर्टिकल LED हेडलैंप्स के साथ DRLs और सिल्वर एलिमेंट्स वाला अग्रेसिव बम्पर दिया गया है।SUV में 19-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, ब्लैक रूफ रेल्स, हेवी बॉडी क्लैडिंग, कनेक्टेड LED टेललैंप्स और ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स इसे एक प्रीमियम रोड प्रजेंस देते हैं।

Read More : फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर भड़के CM मोहन, बोले- दे रहे समाज में जहर घोलने वाले बयान

प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस

हालांकि इंटीरियर की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन MG Majestor में कई हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें शामिल हैं:

  • 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

  • पैनोरमिक सनरूफ

  • 12-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम

  • थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल

  • वायरलेस चार्जिंग

  • हीटेड, कूल्ड और मसाजिंग ड्राइवर सीट

  • 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS

MG Majestor Engine: ट्विन-टर्बो डीजल की ताकत

MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो 216 बीएचपी की पावर और 479 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। SUV में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प भी दिया जा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here