C.G Accident : बिलासपुर में भयंकर हादसा! रायपुर आ रही बस खड़े ट्रेलर से टकराई , 16 यात्री घायल

0
190
bilaspur accident
रायपुर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 16 यात्री घायल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर दर्री पारा के पास सुबह करीब 5 बजे बिहार से रायपुर जा रही एक रॉयल यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बस में मची अफरा-तफरी, 16 यात्रियों को आई चोटें
हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। अचानक हुई टक्कर के बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में कुल 16 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 11 यात्रियों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। कई यात्रियों को सिर, हाथ और पैरों में चोट लगी है।

Read More : M.P News : संबल योजना के तहत CM मोहन यादव आज सिंगल क्लिक से 160 करोड़ रुपये करेंगे जारी

पुलिस और एंबुलेंस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार और कम दृश्यता बनी वजह
रतनपुर थाना प्रभारी भी मौके और अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और सुबह के समय कम दृश्यता बताई जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि ट्रेलर सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ा था और उसके पीछे सुरक्षा संकेत मौजूद थे या नहीं।

Read More : MP Assembly News : ‘मोहन सरकार’ के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें, विशेष सत्र से पहले घेरने की तैयारी में कांग्रेस, आज विधायक दल की बैठक

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here