Katni Dhimarkheda Jal Jeevan Mission Leak: कटनी में जल जीवन मिशन की टंकी में लीकेज, कांग्रेस नेता ने लगाया करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप

VIKASH KHALKHO

कटनी/ढीमरखेड़ा। Nishaanebaz.com-Katni Dhimarkheda Jal Jeevan Mission Leak: केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के लिए चलाई जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते यह योजना कई जगहों पर नासूर बनती जा रही है। ताज़ा मामला कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के आश्रित ग्राम बनेहरी का है, जहाँ दो साल पहले बनी जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से भारी लीकेज शुरू हो गया है और गांव में जगह-जगह पाइपलाइन फूटने से पानी लोगों के घरों में भर रहा है।

Read More : MP OBC Reservation Row Uday Pratap Singh: ओबीसी आरक्षण विवाद के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, कमलनाथ सरकार की जल्दबाजी ने युवाओं को फंसाया- मंत्री उदय प्रताप

युवा कांग्रेस के महासचिव अजीमुद्दीन ने इस पूरे मामले पर गंभीर सवाल उठाते हुए बताया कि करीब दो साल पहले गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए ओवरहैड वॉटर टैंक (टंकी) का निर्माण कराया गया था। यह टंकी बमुश्किल चार महीने ही चालू हालत में रही, जिसके बाद तकनीकी खराबी और निर्माण कार्य में गड़बड़ी के चलते पूरी व्यवस्था ठप पड़ गई थी। हाल ही में जब 8-10 दिन पहले इस टंकी को दोबारा चालू किया गया, तो इसकी पोल खुल गई। टंकी की दीवारों से पानी लगातार टपक रहा है और गांव में एक दर्जन से अधिक जगहों पर पाइपलाइन लीक होने के कारण पानी सीधा ग्रामीणों के घरों में घुस रहा है।

Read More : Shivraj Singh Chouhan Attacks Rahul Gandhi: ‘अराजकता फैलाने और देश को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं राहुल गांधी’, केंद्रीय मंत्री का बड़ा हमला

ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि निर्माण एजेंसी और ठेकेदार द्वारा शुरुआत से ही घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और मानकों को ताक पर रखकर काम पूरा किया गया। स्थानीय लोगों ने कई बार इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों और प्रशासनिक अमले को शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही पर कोई लगाम नहीं लगी। सरकार का लाखों-करोड़ों रुपये का भारी-भरकम बजट पानी की तरह बहा दिए जाने के बावजूद आज भी ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं।

Read More : CG News: नक्सलवाद के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी! बोधघाट परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों-किसानों से करेंगे मुलाकात

घटिया निर्माण के कारण अब जलमीनार और टंकी के कभी भी धराशायी होने या कोई बड़ी अनहोनी दुर्घटना होने की आशंका लगातार बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। युवा कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री और कटनी जिला कलेक्टर से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेने, दोषी ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा जल जीवन मिशन के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की जोरदार मांग की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *