Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur M.P News : जबलपुर में GST का छापा, स्क्रैप कारोबार की कई...

M.P News : जबलपुर में GST का छापा, स्क्रैप कारोबार की कई फर्में रडार पर, रिकॉर्ड सीज

gst raid
जबलपुर में सेंट्रल GST का बड़ा एक्शन

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को सेंट्रल जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप कारोबार से जुड़ी कई फर्मों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे के नेतृत्व में की गई। टीम ने शहर में संचालित शमा स्टील, केएनआर मेटल, मदन ट्रेडर्स, मानस इंटरप्राइजेज, वर्धमान इंटरप्राइजेज, सिल्वर स्टील इंडस्ट्री और महावीर इंडस्ट्री पर एक साथ दबिश दी।

फर्जी लेन-देन की जांच, दस्तावेज जब्त

छापेमारी के दौरान GST अधिकारियों ने सभी फर्मों के लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, बिल और रिकॉर्ड जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में फर्जी इनवॉइस और संदिग्ध ट्रांजेक्शन के संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि ये फर्में स्क्रैप कारोबार की आड़ में टैक्स चोरी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ ले रही थीं।

शमा फर्म्स ने स्वीकार किया फर्जी ट्रांजेक्शन

कार्रवाई के दौरान शमा फर्म्स ने मौके पर ही फर्जी ट्रांजेक्शन की बात स्वीकार करते हुए 7 लाख रुपये की राशि जमा कर दी। GST विभाग इसे बड़ी स्वीकारोक्ति मान रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह केवल शुरुआती राशि हो सकती है और आगे जांच में टैक्स चोरी की रकम और बढ़ सकती है।

स्क्रैप कारोबार पर विभाग की खास नजर

GST अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में स्क्रैप कारोबार में फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए जबलपुर समेत अन्य जिलों में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

और बड़े खुलासों की संभावना

विभाग का कहना है कि जब्त दस्तावेजों की गहन जांच के बाद बड़े वित्तीय घोटाले और अन्य फर्मों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here