Raigarh Police Arrest : भिलाई का आरोपी रायपुर में गिरफ्तार: तमनार की युवती को शादी का प्रलोभन देकर बनाया शिकार

VIKASH KHALKHO

Raigarh Police Arrest : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: मैट्रिमोनियल साइट के जरिए जीवनसाथी तलाश रही एक युवती के साथ धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन कुमार पटनायक (37 वर्ष), निवासी भिलाईनगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को रेलवे में जेई (JE) बताकर युवती से दोस्ती की थी और शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।

सगाई की बात आई तो मुकरा आरोपी: पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी की पहचान साल 2023 में एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। आरोपी लखन ने पीड़िता को शादी का भरोसा दिलाया और 14 दिसंबर 2025 को तमनार स्थित उसके घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती के परिजनों ने सामाजिक रीति-रिवाज से सगाई और विवाह का दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। मार्च 2026 में उसने कोर्ट मैरिज का आवेदन तो दिया, लेकिन उसके बाद संपर्क तोड़कर शादी से साफ इनकार कर दिया।

रायपुर से हुई गिरफ्तारी: एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने संदेश दिया है कि महिलाओं का शोषण करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” की नीति जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *