Tamnar violence : तमनार में कोयला खदान विरोध की आड़ में बर्बरता, महिला पुलिसकर्मी की दौड़ाकर पीटा, फाड़ी वर्दी

Rahul Goshwami

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा की एक शर्मनाक और अमानवीय तस्वीर सामने आई है। प्रदर्शन के बीच उपद्रवियों ने एक महिला आरक्षक को निशाना बनाया, जिससे न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

महिला आरक्षक को आधा किलोमीटर तक दौड़ाया

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई और एक महिला आरक्षक को लगभग आधा किलोमीटर तक दौड़ाया गया। जान बचाने की कोशिश में जब वह खेत में गिर पड़ी, तो उपद्रवियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी, जिससे वह अर्धनग्न अवस्था में पहुंच गई। यह घटना 27 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है।

Read More : M.P News : बड़वानी में बांग्लादेशी हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरा हिंदू समाज, प्रशासनिक अनदेखी पर जताया आक्रोश

वायरल वीडियो में दिखी दरिंदगी

घटना का करीब 40 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला आरक्षक रोती हुई, हाथ जोड़कर प्रदर्शनकारियों से छोड़ देने की गुहार लगाती नजर आ रही है। वह कहती सुनाई देती है, “भाई मुझे माफ कर दो, मुझे जाने दो।” वहीं कुछ प्रदर्शनकारी उससे बदसलूकी करते हुए सवाल करते हैं कि वह वहां क्यों आई थी और उसे धमकाते भी नजर आते हैं।

पहले भी सामने आ चुकी है हिंसा की तस्वीर

इस घटना से पहले भी तमनार क्षेत्र में हिंसक झड़प का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर को लात मारे जाने की तस्वीरें कैद हुई थीं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने प्रदर्शन की आड़ में हो रही अराजकता को उजागर कर दिया है।

प्रशासन पर उठे सवाल

महिला आरक्षक के साथ हुई इस घटना के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जांच की मांग तेज हो गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *