CG NEWS : कृषि विभाग विवाद: 13 साल से अटैच कर्मचारी के खिलाफ अधिकारियों की हड़ताल, अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप

0
93
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : महासमुंद। जिले में कृषि विभाग के भीतर विवाद बढ़ गया है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पिछले 13 साल से कार्यालय में अटैच कर्मचारी को हटाने की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के बैनर तले अधिकारी अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

CG NEWS : कर्मचारियों ने उप संचालक कृषि महासमुंद को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि जितेंद्र पटेल, जो पिछले 13 वर्षों से कार्यालय में तैनात हैं, लगातार मैदानी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। उन पर भ्रामक जानकारी फैलाने और वरिष्ठ अधिकारियों का हवाला देकर कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के भी आरोप हैं।

CG NEWS : संघ ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संघ के जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि जब तक जितेंद्र पटेल को उनके मूल पदस्थ स्थान पर नहीं भेजा जाता, हड़ताल जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here