CG NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस : अल्ट्राटेक कंम्युनिटी वेलफेयर फाउण्डेशन बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के सौजन्य से वृक्षारोपण, पौधों को योग्य बनाने की ली गई शपथ

0
134
CG NEWS

CG NEWS : अजय नेताम/ तिल्दा-नेवरा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अल्ट्राटेक कंम्युनिटी वेलफेयर फाउण्डेशन बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के सौजन्य से वृक्षारोपण किया गया । एवं वहीं पर पौधो की देखरेख की भी जिम्मेदारी ली गई । रायपुर जिला , तिल्दा जनपद क्षेत्र के ग्राम किरना में विभिन्न प्रजाती के पौधों का रोपण किया गया वहीं पर उनके संरक्षण का भी जिम्मेदारी ली गई।

CG NEWS : वृक्षारोपण अभियान में क्षेत्र की एस एच जी समूह की महिलाए ,बालिका व पुरूषों शरीक हुए ,जिन्हें पर्यावरण संरक्षित करने को लेकर जानकारियां प्रदान किया गया ।जिसके तहत पेड़ों का सुरक्षा , नवीन पौधे रोपण से भविष्य में क्या फर्क पड सकता है इन तमाम विषयों पर विस्तृत जानकारी दिया गया ।इस अवसर पर आगंतुको के द्वारा ग्रामीणों को पौधा रोपण की प्रक्रिया , उनके संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया।

 

CG NEWS : वहीं पर कहा गया कि पौधारोपण करने मात्र से कर्तव्यों का निर्वहन नहीं होता , उपस्थित जनों से अपिल किया गया कि पौधारोपण करने के पश्चात उनके फलने फुलने तक देख रेख करने ,संरक्षण की ज़िम्मेदारी को भी निभाने की आवश्यकता है । अल्ट्राटेक कंम्युनिटी वेलफेयर के द्वारा ग्राम किरना के वासिंदो के घर घर जाकर बड़े बुजुर्गो के हाथों उनके ही घर में वृक्षारोपण कराया गया वही फलने फुलने तक योग्य बनाने की जिम्मेदारी भी घर के परिजनों के द्वारा लिया गया ।‌ वृक्षारोपण के इस अभियान में अल्ट्राटेक कंम्युनिटी वेलफेयर फाउण्डेशन बैकुंठ सीमेंट वर्क्स व ग्राम किरना के सरपंच, उपसरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here