CG NEWS : CM साय का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में बंपर भर्ती की घोषणा, 90 उप निरीक्षक और 200 आरक्षक होंगे नियुक्त

0
136
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। प्रदेश सरकार ने आबकारी विभाग में आरक्षक के 200 और उप निरीक्षक के 90 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के पदभार ग्रहण समारोह में दी।

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शराब घोटाले में एक पूर्व मंत्री जेल में हैं और लगभग 2000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। नकली होलोग्राम और शराब की बिक्री से प्रदेश की छवि धूमिल हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्तमान सरकार में ऐसी स्थिति नहीं दोहराई जाएगी और राजस्व में पारदर्शिता लाई जाएगी।

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने श्रीनिवास राव मद्दी की सादगी की सराहना करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उनकी वेशभूषा देखकर साफ है कि वे शराब से दूर रहते हैं, जिससे कॉरपोरेशन की कार्यशैली में मजबूती और ईमानदारी सुनिश्चित होगी।

CG NEWS : इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी पूर्व सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि शराब बिक्री में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, जिसके चलते अब एक ईमानदार व्यक्ति को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here