Gangotri Yogi Attack : कवर्धा में अपनों ने ही बहाया खून: महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर भाई का जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Gangotri Yogi Attack : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपनी ही बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला गंगोत्री योगी, जो महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं, वर्तमान में एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं। पुलिस ने शनिवार को फरार आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

भाभी को बचाने के दौरान हुआ हमला पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना 26 जनवरी की शाम की है, जब गंगोत्री योगी ग्राम मोहगांव स्थित अपने भाई नेम नाथ योगी के घर गई हुई थीं। वहां आरोपी नेम नाथ अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। गंगोत्री ने जब अपनी भाभी को बचाने का प्रयास किया और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला, तो आरोपी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। उसने पास रखे हंसिया (धारदार हथियार) से अपनी बहन गंगोत्री पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

सिर, हाथ और पीठ पर आए गहरे घाव इस हमले में गंगोत्री योगी के सिर, हाथ, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें लहूलुहान हालत में तत्काल अस्पताल पहुँचाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए टीमें रवाना की थीं।

पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ा गया आरोपी डीएसपी पिपरिया आशीष शुक्ला ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नेम नाथ योगी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अब हमले में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और मामले के अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *