Bilaspur News: PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0
130

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में पीएससी (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, छात्रा की लाश घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली, जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here