Sonam Raghuvanshi Case : सोनम रघुवंशी केस में नया खुलासा, लोकेंद्र सिंह तोमर को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश करेगी मेघालय पुलिस

Sanjay Sahu
Sonam Raghuvanshi Case

Sonam Raghuvanshi Case : ग्वालियर। चर्चित सोनम रघुवंशी केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेघालय पुलिस ने गांधी नगर से हिरासत में लिए गए लोकेंद्र सिंह तोमर को मेडिकल के लिए जयारोग्य अस्पताल की यूनिट में पहुंचाया। मेडिकल के बाद लोकेंद्र को जिला कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर ले जाया जाएगा।

Sonam Raghuvanshi Case : सूत्रों के मुताबिक, लोकेंद्र तोमर के पास से **सोनम रघुवंशी की लाइसेंसी पिस्टल और पांच लाख रुपये से भरा बैग** बरामद हुआ है। मेघालय पुलिस इस मामले में आगे की पूछताछ के लिए उसे इंदौर ले जाएगी।

Sonam Raghuvanshi Case : लोकेंद्र सिंह तोमर का बयान:

“इंदौर में मेरी बिल्डिंग है, जिसे किराए पर दिया था। जो भी आरोप हैं, उसका जवाब दूंगा।”
मैं सोनम रघुवंशी को जानता तक नहीं, ना कभी मिला हूं, ना देखा है।”
सोनम के घर या उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।”
“मेरी बातचीत सिर्फ सिलोम जेम्स से होती थी।
बैग के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
छूटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा, आप सभी का स्वागत है।

Sonam Raghuvanshi Case : थाना प्रभारी मोहना राशिद खान का बयान -मेघालय पुलिस की टीम द्वारा आरोपी लोकेंद्र को ग्वालियर से हिरासत में लिया गया है। मेडिकल के बाद उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर ले जाया जाएगा। आगे की जांच मेघालय पुलिस करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *