रायपुर में डबल मर्डर से दहशत, पिज्जा बॉय की चाकू मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला अज्ञात शव…

रायपुर में डबल मर्डर :  रायपुर | राजधानी रायपुर में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग हत्या की वारदातों ने शहर में सनसनी फैला दी है। पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां पिज्जा डिलीवरी के दौरान बदमाश ने पैसे की मांग की, इंकार मिलने पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल डिलीवरी बॉय हेमंत कोठारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर में डबल मर्डर : दूसरी वारदात अमानाका थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव की है, जहां रिंग रोड-2 किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक की उम्र लगभग 40-45 साल बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories