Khairagarh News : खड़ी कार से मिला मानसिक रोगी का शव, रहस्यमयी मौत से हड़कंप….

Khairagarh News : खैरागढ़ | खैरागढ़ में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक की बंद कार में दम घुटने से मौत हो गई। मामला शहर के वार्ड नंबर 19 का है। जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव से आई एक ग्रैंड विटारा कार गलती से अनलॉक रह गई थी। उसी में यह युवक घुस गया और बाहर नहीं निकल सका। देर रात जब कार मालिक ने गाड़ी खोली, तो युवक मृत अवस्था में मिला।

Khairagarh News : स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक लंबे समय से खैरागढ़ की गलियों में घूमता दिखाई देता था। वह किसी से बातचीत नहीं करता था और मानसिक रूप से असंतुलित था। कई बार वह घरों और मंदिरों में भी घुस जाता था। पुलिस ने पहले भी उसका इलाज कराने के प्रयास किए थे, यहां तक कि उसे बिलासपुर तक ले जाया गया था, लेकिन तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से भर्ती नहीं हो पाई।

थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार मानवीय दृष्टिकोण से उसकी मदद करती रही थी। युवक के परिवार में अब केवल उसकी बुजुर्ग दादी हैं, जो खुद भी कमजोर और बीमार हैं। हाल ही में उसके दादा का निधन हो चुका है। इस हादसे ने एक बार फिर छोटे शहरों में मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के लिए स्थायी देखभाल और इलाज की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories