Saturday, April 25, 2026
34.1 C
Raipur

CG News : छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सियासी घमासान, भाजपा का कांग्रेस पर AI हमला….

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा गरमाता जा रहा है। दिल्ली और बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी यह मामला विधानसभा से लेकर सोशल मीडिया तक छाया हुआ है। विधानसभा में एक दिन पहले ही इस विषय पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा था, और अब पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एआई वीडियो पोस्ट कर एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है।

CG News : भाजपा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि “सुशासन की सरकार अब बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीधे छत्तीसगढ़ से बांग्लादेश डिपोर्ट करेगी”। इसके साथ ही कांग्रेस पर घुसपैठियों को पनाह देने का आरोप भी लगाया गया है।

मंगलवार को विधानसभा में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमजीत सिंह और भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के ज़रिए यह मुद्दा उठाया। चंद्राकर ने दावा किया कि राज्य में लगभग 5 हजार बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद हैं जो आधार कार्ड, राशन कार्ड और पासपोर्ट जैसी सरकारी सुविधाएं हासिल कर रहे हैं। उन्होंने डिटेंशन सेंटर बनाए जाने की मांग भी की।

धरमजीत सिंह ने रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान करने की मांग की, जबकि भावना बोहरा ने दस्तावेजों की गहन जांच की बात कही। सुशांत शुक्ला ने बेलतरा क्षेत्र में बांग्लाभाषी लोगों द्वारा आदिवासी जमीनों पर कब्जे और अनैतिक गतिविधियों के आरोप लगाए। राजेश मूणत ने रायपुर के टिकरापारा और संजय नगर में बाहरी लोगों के बीएसयूपी मकानों में बसने का मुद्दा उठाया।

इस पर जवाब देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि राज्य में अब तक 19 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और संदिग्धों की पहचान एम-आधार ऐप के जरिए की जा रही है। उन्होंने 100 सीटर बोर्डिंग सेंटर स्थापित करने की घोषणा की, जहां चिन्हित घुसपैठियों को रखकर बीएसएफ के हवाले किया जाएगा। उन्होंने डिटेंशन सेंटर की जरूरत से इनकार किया।

वहीं, अजय चंद्राकर ने महामाया पहाड़ी पर अवैध कब्जे और पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर टीएस सिंहदेव के पत्र का हवाला दिया और पूछा कि चार राज्यों को पार कर घुसपैठिए छत्तीसगढ़ कैसे पहुंचे। गृह मंत्री ने “जय छत्तीसगढ़” अभियान की बात दोहराते हुए सभी विधायकों को इसमें शामिल होने का आह्वान किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

नकली घी का घिनौना खेल, जानवरों की चर्बी मांस मिलाकर सालों से बन रहा था जहर...#mp #crime #food

नकली घी का घिनौना खेल, जानवरों की चर्बी मांस मिलाकर सालों से बन रहा था जहर...#mp #crime #food

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories