Dantewada Korba Fire: चलती कार में लगी आग, समय रहते बाहर निकलने से बची जान, पटाखा गोदाम जलकर खाक, कोरबा में लगातार होते रहे धमाके

Sanjay Sahu
Dantewada Korba Fire

Dantewada Korba Fire:दंतेवाड़ा जिले में गीदम-बीजापुर मार्ग पर गुमरगुंडा के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार सवार लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। यह घटना गीदम थाना क्षेत्र की है।

Dantewada Korba Fire:कोरबा में पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

Dantewada Korba Fire:कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में रखे पटाखों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा।

Dantewada Korba Fire:जानकारी के मुताबिक, शर्मा पटाखा गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

Dantewada Korba Fire:सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए अन्य इलाकों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। पुलिस बल भी मौके पर तैनात है। सुरक्षा के लिए क्षेत्र को घेर लिया गया है और लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *