MP TOP 5 NEWS : एमपी की सुबह की 5 बड़ी ख़बरें…..

Parivesh
MP TOP 5 NEWS

MP TOP 5 NEWS : भोपाल में स्टार्टअप और उद्यमी महाकुंभ 2025 का आयोजन 23-24 अगस्त को

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में दो दिवसीय स्टार्टअप एवं उद्यमी महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवीन प्रदेश कार्यालय भवन का लोकार्पण भी होगा। प्रदेश भर के उद्यमी इसमें शामिल होंगे और महिला उद्यमिता, व्यापारिक चुनौतियों और नए उद्योगों को लेकर मंथन होगा। आयोजन की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं।

सीएम मोहन यादव स्पेन में “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” फोरम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेश दौरे का आज चौथा दिन है। वे 19 जुलाई तक स्पेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मैड्रिड में आयोजित “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान उद्योग, पर्यटन, आईटी, खेल, संस्कृति और फिल्म निर्माण को लेकर उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे।

भोपाल के 25 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती, दिनभर रहेगी परेशानी

राजधानी भोपाल के विभिन्न इलाकों में मेंटनेंस कार्यों के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की गई है। अशोक विहार, अंत्योदय नगर, नगर निगम पंप, केरवा डैम, चार इमली और जाटखेड़ी सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट दम तोड़ रहा, सिर्फ 7 रूटों पर चल रही बसें

राजधानी का सार्वजनिक परिवहन सिस्टम लगभग अधमरा हो गया है। बीसीएलएल की बसें सिर्फ 7 रूटों पर चल रही हैं जबकि 18 रूट पूरी तरह बंद हो चुके हैं। बस स्टॉप पर यात्री घंटों इंतजार कर रहे हैं। ऑपरेटरों के साथ अनुबंध खत्म हो रहे हैं और अगस्त में और बसें बंद होने की संभावना है।

डीएसपी तबादलों के बावजूद 52 अफसरों ने नहीं ली जॉइनिंग, कार्रवाई तय

मध्यप्रदेश में 25 जून को हुए डीएसपी स्तर के 114 तबादलों के बाद भी 52 अफसर अब तक नई जगह पर जॉइन नहीं कर पाए हैं। पीएचक्यू ने सख्त रवैया अपनाते हुए मंगलवार को एकतरफा रिलीफ जारी कर दिया और नाफरमानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *