CG NEWS : निरोगी जीवन के लिए योगाभ्यास जरूरी है, करें योग रहे निरोग: विधायक नीलकंठ टेकाम

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव :- योग भारत की विरासत हैं, प्राचीन भारत में में योग हमारे जीवन का हिस्सा हुआ करता था। 11 सितंबर 2014 का ऐसा दिन है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदीजी संयुक्तरष्ट्र संघ महासभा में भाषण के माध्यम से संकल्प लाए थे कि योग विश्व स्तर के मानक स्तर पर लाया जाय और इसको स्थान दिया जाय। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 14दिसंबर 2014को पारित किया । उक्त बाते केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय मे प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दिया

CG NEWS : और कहा कि गौरव की बात है कि विश्व के 177देश योग से जुड़े हुए है और पूरा विश्व योग को उत्सव के रूप में मनाता है। स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक हैं।योग ऐसा पद्धति है जिसमें मनुष्य की मानसिक सन्तुलन व चिंताएं दूर होती है। योग के माध्यम से जीवन में अनुशासन का भाव पैदा होता है। योग के माध्यम से विश्व कुटुम्भ की भावना जागृत होती है, इन्ही धारणाओं को ध्यान में रखते हुये योग हमारे देश के साथ पूरे विश्व में विस्तार हो रहा है। उन्होंने 21जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाते हैं इस संबंध मे भी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्य मंत्री विष्णु देव साय जी प्रदेश के जनता की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए शहर से ग्राम स्तर तक योग करने का अपील किया है । प्रदेश के सभी जन स्वास्थ्य रहेंगे तो प्रदेश का चहुमुखी विकास की अग्रसर होंगे, उन्होंने अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अलावा प्रति दिन योगाभ्यास करनी की अपील किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मंडल अध्यक्ष कुलवत चहल, जितेंद्र सुराना सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *