Balod News : 3 वर्षीय बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ की आशंका, तंत्र-मंत्र का सामान मिलने से गांव में दहशत

Sanjay Sahu
Balod News

Balod News : बालोद। जिले के माहुद-बी गांव में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत के बाद दफन किए गए स्थान से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कब्र के पास कटा नींबू, मिट्टी के दीये और अगरबत्ती मिलने से ग्रामीणों में तंत्र-मंत्र के जरिए शव से छेड़छाड़ की आशंका गहरा गई है।

Balod News : यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी चौकी का है। जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को 3 वर्षीय प्रिया साहू की मौत के बाद उसे गांव के मुक्तिधाम जाने वाले मार्ग के पास दफनाया गया था।

Balod News : मंगलवार को खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने दफन स्थल को अव्यवस्थित देखा। पास जाकर देखने पर वहां तंत्र विद्या से जुड़ा सामान पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने अन्य लोगों और पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

Balod News : मृत बच्ची के पिता ने स्थल की जांच के लिए चौकी प्रभारी को आवेदन सौंपा है। प्रशासन से कब्र खोदने की अनुमति मांगी गई है। एसडीएम की अनुमति मिलने के बाद दफन स्थल को खोदकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *