Raipur Crime: रायपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, पुरानी रंजिश में 3 नाबालिगों ने परिवार के सामने किया चाकू से हमला

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम दिनदहाड़े 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते तीन नाबालिगों ने युवक पर उस समय हमला किया, जब वह अपने परिवार के साथ माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर निकल रहा था। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में ले लिया है। घटना माना थाना क्षेत्र की है।

Raipur Crime: मृतक की पहचान सावन सेन, निवासी अश्विनी नगर, पुरानी बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4 बजे सावन अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ माना बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचा था। वहां हत्या के एक पुराने मामले में निरुद्ध अपचारी से मुलाकात के बाद जैसे ही वह बाहर निकला, सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की देवार बस्ती के रहने वाले तीन नाबालिगों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया।

तीन महीने पुराने हमले का बदला लेने की बात

पुलिस पूछताछ में तीनों अपचारियों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सावन ने उनमें से एक पर चाकू से हमला किया था। इसी घटना के बाद से उनके बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सावन पर हमला करने की योजना बनाई थी। बुधवार को उसके माना पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद तीनों ने वारदात को अंजाम दिया।

अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम

Raipur Crime: हमले की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायल सावन को तत्काल मेकाहारा अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *