Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh idbi scam : आईडीबीआई घोटाले पर फूटा गुस्सा: बैंक में तालाबंदी, पीड़ितों...

idbi scam : आईडीबीआई घोटाले पर फूटा गुस्सा: बैंक में तालाबंदी, पीड़ितों का धरना जारी

idbi scam
idbi scam

idbi scam : रायपुर : धरसीवा में आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाले को लेकर पीड़ितों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। करीब डेढ़ महीने से न्याय की मांग कर रहे खाताधारकों ने सोमवार को बैंक शाखा में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है, जिसमें अब तक करीब 20 लोग सामने आ चुके हैं।

idbi scam : पीड़ितों का कहना है कि कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने 20 में से 3 मामलों में एफआईआर दर्ज कर दो बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन पीड़ित सभी आरोपियों, खासकर तत्कालीन बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

idbi scam : अल्टीमेटम के बाद आंदोलन तेज करते हुए पीड़ितों ने रैली निकाली और थाने तक पहुंचे। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया। फिलहाल प्रदर्शन जारी है और पीड़ित अपनी रकम वापसी व निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here