Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal Commissioner Office Bomb Threat : भोपाल में हड़कंप: कमिश्नर कार्यालय को...

Bhopal Commissioner Office Bomb Threat : भोपाल में हड़कंप: कमिश्नर कार्यालय को 15 बमों से उड़ाने की धमकी; ईमेल में ‘सेंथिल बालाजी’ और ‘राजू वेड्स राम बाई’ का विचित्र जिक्र

Bhopal Commissioner Office Bomb Threat : भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा स्थित संभागीय आयुक्त (डिविजनल कमिश्नर) कार्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में दावा किया गया कि कार्यालय परिसर में 15 छोटे आरडीएक्स (RDX) बम लगाए गए हैं, जो धमाके के लिए तैयार हैं। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल, बम डिस्पोजल स्क्वायड (BDS) और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया।

ईमेल में दी गई 1:15 बजे की डेडलाइन

धमकी भरे मेल में लिखा गया था कि दोपहर 1:15 बजे से पहले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया जाए, अन्यथा भीषण धमाके होंगे। इस चेतावनी के बाद आनन-फानन में पूरे दफ्तर को खाली कराया गया और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। हालांकि, अब तक की जांच में पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई है।

अजीबोगरीब मांगें और फिल्म की तारीफ

इस धमकी भरे मेल ने सुरक्षा एजेंसियों को उलझन में डाल दिया है क्योंकि इसमें बेहद असंबद्ध बातें लिखी गई हैं:

  • सेंथिल बालाजी का जिक्र: मेल भेजने वाले ने मांग की है कि तमिलनाडु सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी पर से सीबीआई (CBI) के मुकदमे हटाए जाएं।

  • फिल्मी कनेक्शन: धमकी के बीच में ही मेल लिखने वाले ने तेलुगु फिल्म ‘राजू वेड्स राम बाई’ की जमकर प्रशंसा की है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

कोहेफिजा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी (IT) एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उस आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, जिससे यह मेल भेजा गया था। शुरुआती जांच में इसे किसी की शरारत या ‘होक्स कॉल’ माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here