Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : RKCH हादसे में बड़ा एक्शन: अस्पताल प्रबंधन पर SC/ST...

CG NEWS : RKCH हादसे में बड़ा एक्शन: अस्पताल प्रबंधन पर SC/ST एक्ट के तहत FIR, 3 मजदूरों की मौत का मामला

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पहले जहां सफाई ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया था, वहीं अब अस्पताल प्रबंधन पर भी सख्त धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

CG NEWS : यह हादसा उस समय हुआ जब अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए तीन मजदूर—गोविंद सेंद्रे, अनमोल मांझी और प्रशांत कुमार—को अंदर उतारा गया। टैंक में मौजूद जहरीली गैस के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक रायपुर के सिमरन सिटी क्षेत्र के रहने वाले थे।

CG NEWS : इससे पहले पुलिस ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। अब अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है। टिकरापारा थाना पुलिस मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here