Wednesday, April 22, 2026
32.1 C
Raipur

Raipur Crime : कुलियों का विरोध: रायपुर समेत कई स्टेशनों पर बैटरी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों ने बैटरी वाहनों के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिससे सोमवार को यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। DRM ऑफिस के बाहर धरना देकर कुलियों ने बैटरी चालित वाहनों के परिचालन का विरोध किया और इसे अपने रोजगार पर सीधा खतरा बताया।

Raipur Crime : कुलियों का कहना है कि पहले ही ट्रॉली बैग, एस्केलेटर, लिफ्ट और रैंप जैसी सुविधाओं के कारण उनका काम 80 प्रतिशत तक घट चुका है। अब अगर स्टेशन परिसर में बैटरी कारें भी शुरू हो गईं, तो उनके पास कोई काम नहीं बचेगा। इससे उनका परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

Raipur Crime : प्रदर्शन कर रहे कुलियों ने यह भी कहा कि वे आधुनिक सुविधाओं के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन रेलवे को यह भी ध्यान देना चाहिए कि वर्षों से स्टेशन पर काम कर रहे लाइसेंसी कुलियों के जीवन पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Raipur Crime : उनकी मांग है कि रायपुर, भाटापारा, तिल्दा और दुर्ग जैसे स्टेशनों पर बैटरी कारों का परिचालन न किया जाए, ताकि कुलियों का बचा-खुचा रोजगार सुरक्षित रह सके और वे मानसिक तनाव के बिना अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

Raipur Crime : रेल प्रशासन की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रदर्शन के चलते रायपुर स्टेशन पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था जरूर देखी गई।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर! रायपुर में राशन दुकानों के समय में बदलाव, नया आदेश जारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते तापमान...

रायपुर में लेंसकार्ट विवाद गरमाया! शोरूम में विरोध प्रदर्शन, सोशल मीडिया से बढ़ा मामला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : लेंसकार्ट की ‘एम्प्लॉई ग्रूमिंग पॉलिसी’...

खड़गे की P.M मोदी पर टिप्पणी से सियासी बवाल! C.M मोहन बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा...

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने का बैन, आदेश जारी, जानें वजह

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के...

M.P बोर्ड में बड़ी चूक! 15 हजार छात्रों का भविष्य अधर में, कैग रिपोर्ट में भी बड़ा खुलासा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल...

M.P News : BJP विधायक संजय पाठक ने जज को कॉल करने के मामले में HC से मांगी बिना शर्त माफी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में कटनी जिले...

Related Articles

Popular Categories