Zouk Club : रायपुर के Zouk क्लब में दो गुटों में भिड़ंत, महादेव सट्टा किंग का भांजा मारपीट में शामिल, पिस्टल की बट से हमला, CCTV में कैद हुई मारपीट

0
175
Zouk Club
Zouk Club

Zouk Club : रायपुर : रायपुर के ज़ूक क्लब में रविवार देर रात दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित ज़ूक क्लब की है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई और हिंसक झड़प हो गई।

Zouk Club : इस झगड़े में शामिल लोगों में अज्जू पांडे, प्रखर चंद्राकर और पुलकित चंद्राकर के नाम सामने आए हैं। पुलकित चंद्राकर को महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का भांजा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कथित रूप से एक पक्ष द्वारा पिस्टल की बट से हमला भी किया गया।

Zouk Club : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि पूरी घटना की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Zouk Club : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने जानकारी दी कि झगड़े में शामिल युवक दुर्ग और भिलाई से हैं। फिलहाल पुलिस सभी संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना की जांच जारी है।

Zouk Club : इस घटना के बाद राजधानी रायपुर की नाइटलाइफ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। क्लबों और पब में सुरक्षा मानकों और निगरानी पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here