Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh Illegal Liquor Seized Raipur : खरोरा पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: दो अलग-अलग...

Illegal Liquor Seized Raipur : खरोरा पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दबोचे गए अवैध शराब तस्कर

Illegal Liquor Seized Raipur : रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खरोरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से देशी और अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया गया है।

मामला 1: भंडारपुरी में देशी मसाला शराब जब्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम भंडारपुरी में दबिश दी। वहां आरोपी सलीम कोशले को एक प्लास्टिक बोरी के साथ पकड़ा गया। तलाशी लेने पर बोरी से 48 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। जब्त शराब की मात्रा लगभग 8.6 लीटर है, जिसकी कीमत 4,800 रुपये आंकी गई है।

मामला 2: ढाबे के पीछे अंग्रेजी शराब की तस्करी दूसरी कार्रवाई ग्राम खोरसी स्थित रंगला ढाबा के पीछे की गई। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर केप्टन सिंह नामक आरोपी को दबोचा। उसके पास से ‘गोवा स्पेशल व्हिस्की’ के 35 पौवा बरामद किए गए। करीब 6.3 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी बाजार में कीमत 4,200 रुपये है।

खरोरा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही मामलों में आरोपियों के पास शराब बिक्री का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here