Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया की अग्रिम...

liquor scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित, 13 जनवरी को आएगा निर्णय

liquor scam
liquor scam

liquor scam : रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामले में सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट में जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने अंतिम आदेश आने तक सौम्या चौरसिया को अंतरिम राहत भी प्रदान की है। इस मामले में हाईकोर्ट अपना निर्णय 13 जनवरी को सुनाएगा।

liquor scam : जानकारी के अनुसार, एसीबी/ईओडब्ल्यू द्वारा जारी किए गए प्रोडक्शन वारंट को चुनौती देते हुए सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद यह प्रकरण लगातार चर्चा में बना हुआ है।

liquor scam : सुनवाई पूरी होने के बाद अब इस मामले में सभी की नजरें 13 जनवरी को आने वाले हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जो आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय करेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here