HomeMadhya PradeshSehore Police Liquor Seized : सीहोर पुलिस का बड़ा एक्शन: रेहटी में...

Sehore Police Liquor Seized : सीहोर पुलिस का बड़ा एक्शन: रेहटी में टाटा पंच कार से अवैध शराब की तस्करी; 7 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

Related stories

Sehore Police Liquor Seized : सीहोर/रेहटी: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में जिले में माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेहटी पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कलवाना नहर के पास फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर एक सफेद रंग की टाटा पंच कार को पकड़ा, जिसमें अवैध शराब की पेटियां छिपाकर ले जाई जा रही थीं।

कार की डिक्की से निकली अंग्रेजी और देशी शराब

पुलिस टीम ने जब वाहन (क्रमांक MP04YC 2164) की तलाशी ली, तो उसकी डिक्की से कुल 79 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसमें:

  • 06 पेटी देशी मदिरा

  • 03 पेटी विदेशी (अंग्रेजी) शराब शामिल है।

7 लाख से अधिक की जब्ती

Sehore Police Liquor Seized  पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब और तस्करी में प्रयुक्त टाटा पंच कार की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 7 हजार रुपये है। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. सौरभ यादववंशी (निवासी डिमावर)

  2. भोलाराम यादववंशी (निवासी डिमावर)

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस सफल कार्रवाई में एसडीओपी रवि शर्मा, थाना प्रभारी राजेश कहारे और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ खपाने की तैयारी थी।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here