Sunday, June 21, 2026
35.7 C
Raipur

UP में होगा बड़ा फेरबदल! 2027 चुनाव से पहले योगी कैबिनेट में तीसरे डिप्टी CM की चर्चा तेज

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। वर्तमान में योगी सरकार में 52 मंत्री हैं, जबकि 8 पद अभी भी खाली हैं, जिन पर नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

दिल्ली बैठक के बाद बढ़ीं अटकलें

हाल ही में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद इन अटकलों को और बल मिला है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में नए मंत्रियों के चयन, क्षेत्रीय संतुलन और संभावित तीसरे डिप्टी सीएम जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

सपा के बागियों को मिल सकता है मौका

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस विस्तार में समाजवादी पार्टी के बागी नेताओं को भी जगह मिल सकती है। मनोज पांडे और पूजा पाल के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। इसके अलावा आकाश सक्सेना और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Read More : इंदौर में आग हादसे के मातम के बीच जनप्रतिनिधि का डांस! वीडियो से मचा बवाल, पार्षद मनीष शर्मा ने दी सफाई

कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाए जाने या संगठन में भेजे जाने की भी चर्चा है। वहीं, कुछ नेताओं को राष्ट्रीय राजनीति में जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे पार्टी में नए समीकरण बन सकते हैं।

संगठन में भी बदलाव के संकेत

सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि बीजेपी संगठन में भी बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अन्य संगठनात्मक इकाइयों में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। क्षेत्रीय अध्यक्षों में भी फेरबदल की चर्चा है।

संघ की भूमिका भी अहम

आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार का लखनऊ दौरा भी इस संदर्भ में अहम माना जा रहा है। वे बीजेपी कोर ग्रुप के साथ बैठक कर संगठन और सरकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।अब सभी की नजर इस बात पर है कि नवरात्रि के दौरान कैबिनेट विस्तार होता है या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो यह यूपी की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है और आगामी चुनावों की दिशा तय कर सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories