Children’s Sports Competition : पुरेना में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

Children’s Sports Competition : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : खैरागढ़ छुईखदान गण्डई _संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला खैरागढ़ छुईखदान गण्डई के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना के खेल मैदान में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में संकुल केन्द्र घिरघोली के अंतर्गत छै प्राथमिक शाला पुरेना, शाखा, घिरघोली, गभरा, उर्तुली, ढोढ़िया एवं पूर्व माध्यमिक शाला साखा, घिरघोली, गभरा के बच्चों ने भाग लिया सर्व शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना के खेल मैदान में खेल का शुभारंभ राज्य गीत के साथ मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मुरई के सरपंच गीता बाई खरे एवं सरपंच प्रतिनिधि रमेश खरे, ग्राम पटेल राजकुमार जंघेल, एस एम सी अध्यक्ष राम किशुन जंघेल,युवा साथी दिलीप जंघेल,संकुल समन्वयक जीo आरo टंडन,संकुल प्राचार्य सुनील कुमार यादव एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से शुभारंभ हुआ।

सभी स्कूलों से एक _एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी तैयार कराया गया था इस एक दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने 80,100,200 ,400 मीटर दौड़, रिले रेस, कबड्डी, खो खो,गोला फेक,चक्र फेक,लंबी कूद,सुई धागा, रस्सी, बोरा,आलू दौड़,जलेबी दौड़,गोली चम्मच,फुगड़ी,सुरीली कुर्सी आदि खेलो में बढ़ चढकर भाग लिया ग्राम पुरेना के ग्रामीणों द्वारा गांव में त्यौहार भी मनाया गया सभी खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए स्वल्पाहार के रूप में समस्त ग्रामवासियों द्वारा पोहा चाय की व्यवस्था किया गया था।

READ MORE : Chhattisgarh Rajat Mahotsav : किरंदुल में मना मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) का रजत महोत्सव

Children’s Sports Competition : ग्राम पुरेना में लगातार यह तीसरा वर्ष खेल संपन्न कराया गया जिसमें समस्त ग्रामीणों का सहयोग मिला विजेता बच्चों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था संकुल परिवार के शिक्षकों द्वारा किया गया और माइक टेंट पंडाल की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा किया गया था ।सरपंच प्रतिनिधि रमेश खरे और युवा साथी दिलीप जंघेल ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी संकुल समन्वयक जीo आरo टंडन और संकुल प्राचार्य सुनील यादव ने सभी ग्रामवासियों,शिक्षकों और बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बारिश की वजह से तात्कालिक आप लोगों से संपर्क किया गया और और आप सभी लोग तैयार भी हो गए।

READ MORE : CG NEWS : फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर को आजीवन कारावास: विवाह का झांसा देकर जिला पंचायत सदस्य से दुष्कर्म का मामला

Children’s Sports Competition : संकुल के सभी शिक्षकों ने अपना सहयोग प्रदान किया गोकुल राम वर्मा,नारायण वर्मा, मया राम निषाद,संतोष साहू,राजेश जघेल,तिलेश्वर साहू,जनक धुर्वे,शंकर खुसरो,कला घृत लहरे,राधा ठाकुर, मैडम,अनुपमा जैन,चैती भद्रा,बीनू,श्रद्धा वैष्णव,अंजुलता कुजुर,अर्चना दुबे,रोहणी नेताम,साधना देवांगन,संदीप श्रीवास्तव,सरिता पंसारी, शशिमाला श्रीवास्तव, तारिका धुर्वे,अमित महोबिया सहित समस्त रसोईया, स्वीपरों ने सहयोग किया।यह जानकारी तुलेश्वर कुमार सेन प्रधान पाठक पुरेना ने दिया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories