Raipur Crime: रायपुर में रिटायर्ड महिला साइंटिस्ट से 42 लाख की ठगी: CBI अधिकारी बनकर झांसा, मनी लॉन्ड्रिंग जांच के नाम पर बैंक अकाउंट से करवा लिए ट्रांसफर

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर : रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड महिला साइंटिस्ट के साथ 42 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। टैगोर नगर निवासी पुष्पा अग्रवाल, जो चंडीगढ़ के एक साइंस इंस्टीट्यूट में चीफ साइंटिस्ट के पद से रिटायर हुई हैं, उन्हें फोन कॉल पर झांसा देकर ठगों ने बड़ी रकम हड़प ली।

Raipur Crime: 18 सितंबर को महिला के पास एक फोन आया जिसमें कॉलर ने खुद को ट्राय (TRAI) का अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम से एक सिम कार्ड जारी हुआ है जिससे ब्लैकमेलिंग के कॉल जा रहे हैं। मदद का भरोसा दिलाकर कॉल को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिया गया। उसने महिला को बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने मनी लॉन्ड्रिंग में तीन करोड़ रुपए की हेराफेरी की है और उसका खाता महिला के नाम से है।

Raipur Crime: इसके बाद तीसरे कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि महिला पर गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। साथ ही, उनकी संपत्ति और बैंक खाते भी जब्त किए जाएंगे। डर के मारे महिला ने ठगों के कहने पर अपने बैंक खाते से 42 लाख रुपये कर्नाटक स्थित एक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

Raipur Crime: बाद में जब ठग महिला से म्युचुअल फंड और अन्य निवेश की जानकारी लेने लगे, तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साइबर ठगी के पीछे कौन गिरोह सक्रिय है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *