Raigarh Crime News: रायगढ़:रायपुर और रायगढ़ में करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रायगढ़ के कालिंदी कुंज निवासी बाप-बेटे, राजेश कुमार अग्रवाल और शैलेश अग्रवाल, पर 8 व्यापारियों से करीब 2.01 करोड़ रुपये की शक्कर लेकर भुगतान नहीं करने का आरोप है। इस मामले में रायपुर के खमतराई थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
Raigarh Crime News: ऐसे जीता व्यापारियों का भरोसा
Raigarh Crime News: आरोप है कि राजेश अग्रवाल खुद को बड़े ट्रांसपोर्ट और कोल्ड स्टोरेज कारोबारी के रूप में पेश करता था। उसने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि माल मिलने के 3-4 दिन के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। उसके प्रभाव और रईसी के दिखावे से प्रभावित होकर व्यापारियों ने बिना अग्रिम राशि लिए शक्कर की सप्लाई कर दी।
Raigarh Crime News: माल मिलने के बाद बंद कर दिया संपर्क
Raigarh Crime News: शिकायत के अनुसार, रायगढ़ में माल पहुंचने के बाद आरोपियों ने भुगतान टालना शुरू कर दिया। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया, नंबर ब्लॉक कर दिए और व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया। तब व्यापारियों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत की।
Raigarh Crime News: 8 व्यापारियों से हुई ठगी
Raigarh Crime News: पुलिस जांच में पता चला कि कुल 8 व्यापारियों से 2,01,36,633 रुपये की शक्कर ली गई, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
मुख्य पीड़ित व्यापारियों में शामिल हैं:
राजधानी ट्रेडर्स – ₹21.36 लाख
आरके बंसल एंड कंपनी – ₹29.05 लाख
केएच शुगर – ₹15.75 लाख
वर्धमान ट्रेडिंग, अंबिकापुर – ₹46.21 लाख
तुलश्यन ट्रेडर्स – ₹19.49 लाख
भगवानदास भोजराज फर्म – ₹22.73 लाख
बालाजी गुड्स – ₹30.14 लाख
सिंघल प्रोविजन – ₹16.34 लाख
Raigarh Crime News: पुलिस जांच जारी
खमतराई थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 318(4) और 60(A) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि यह एक सुनियोजित आर्थिक अपराध है, जिसमें पहले व्यापारियों का भरोसा जीता गया और फिर बड़ी मात्रा में माल लेकर संपर्क तोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है तथा उनके बैंक खातों, व्यापारिक लेनदेन और नेटवर्क की जांच की जा रही है।
Raigarh Crime News: एक माह के बच्चे का अपहरण
Raigarh Crime News: एक अन्य मामले में, एक महिला ने झाड़-फूंक का बहाना बनाकर एक माह के बच्चे का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।









