Rahul Gandhi visits Abhanpur. भूपेश-सचिन के साथ अभनपुर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

0
61
Rahul Gandhi visits Abhanpur
Rahul Gandhi visits Abhanpur

Rahul Gandhi visits Abhanpur. अभनपुर/रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे, जहां कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर पार्टी के जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Rahul Gandhi visits Abhanpur. राहुल गांधी रायपुर पहुंचने के बाद सीधे अभनपुर स्थित प्रशिक्षण शिविर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शिविर स्थल पर मौजूद रहे तथा उनका स्वागत किया।

Rahul Gandhi visits Abhanpur. प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के नव-नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

 

Rahul Gandhi visits Abhanpur. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उन्हें जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की सलाह दी।

Rahul Gandhi visits Abhanpur. इस दौरान भूपेश बघेल और सचिन पायलट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को बेहतर दिशा प्राप्त होगी। राहुल गांधी करीब तीन घंटे तक अभनपुर में रहे और जिला अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here