Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: फर्जी ट्रेडिंग ने डूबा दिया लूटिया, राजधानी रायपुर में 2...

Raipur Crime: फर्जी ट्रेडिंग ने डूबा दिया लूटिया, राजधानी रायपुर में 2 करोड़ 65 लाख रुपए की ठगी, जानिए कैसे एक झटके में करोड़पति हो गया कंगाल!

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर : रायपुर में एक बड़े साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है, जहां शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 करोड़ 65 लाख रुपए की ठगी की गई। यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जिसमें पीड़ित हेमंत कुमार जैन नामक व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Raipur Crime: जानकारी के मुताबिक, हेमंत जैन की पहचान कुछ समय पहले एक व्यक्ति से हुई थी, जिसने खुद को शेयर ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताते हुए मोटे रिटर्न का दावा किया। शुरुआती निवेश पर आरोपी ने कुछ मुनाफा दिखाया, जिससे भरोसा बढ़ा और कारोबारी ने धीरे-धीरे करोड़ों की राशि निवेश कर दी।

Raipur Crime: लेकिन जैसे ही पूरी रकम निवेश की गई, आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया। शुरुआत में पीड़ित को तकनीकी दिक्कत का भ्रम हुआ, परंतु जब कई प्रयासों के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तब ठगी की आशंका गहराई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रायपुर से फरार होकर हैदराबाद चला गया है और अब उसके सभी संपर्क सूत्र बंद हो चुके हैं।

Raipur Crime: गुढ़ियारी पुलिस ने धोखाधड़ी और साइबर अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जरूरत पड़ने पर हैदराबाद पुलिस से भी सहयोग लिया जाएगा।

Raipur Crime: इस मामले ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश से जुड़ी ठगियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें और संदिग्ध लेन-देन की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

 

READ MORE : CG NEWS : गुंडागर्दी: भाजपा नेता का नगर पालिका दफ्तर में हंगामा, कर्मचारियों से अभद्रता और दस्तावेज फेंके

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here