Wednesday, June 10, 2026
40 C
Raipur

cg news: बस्तर 2.0 के लिए बड़ा कदम सीएम साय ने पीएम मोदी को दिया निमंत्रण, विकास योजना सौंपी

cg news: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य का एक व्यापक और दूरदर्शी विकास खाका प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में स्थापित शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और बस्तर के समग्र विकास के लिए तैयार ब्लूप्रिंट सौंपा।

cg news: उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर दौरे का निमंत्रण भी दिया, जहां कई बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की योजना है।

नक्सलवाद खत्म, विकास की नई शुरुआत

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर सहित पूरे क्षेत्र में नक्सलवाद का प्रभाव समाप्त हो चुका है और अब शांति का माहौल है। वर्षों तक हिंसा से जूझने वाला यह इलाका अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। लोगों में भय की जगह उम्मीद और भरोसा बढ़ा है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के तेज विकास का आधार बनेगा।

शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा मजबूती

ब्लूप्रिंट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया है। बस्तर में एजुकेशन सिटी, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। 45 पोटा केबिन स्कूलों को स्थायी भवनों में परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार और डॉक्टरों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल की व्यवस्था की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।

कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

बस्तर में सड़कों, रेल और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधूरे कार्यों को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 228 नई सड़कों और 267 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन और जगदलपुर एयरपोर्ट विस्तार जैसी परियोजनाएं क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर जोड़ेंगी।

ऊर्जा, खेल और युवाओं के लिए नई योजनाएं

हर घर तक बिजली पहुंचाने के प्रयास तेज किए जाएंगे। युवाओं के लिए 15 स्टेडियम और दो मल्टीपर्पज हॉल बनाए जाएंगे। कौशल विकास के तहत एक लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 40 हजार को रोजगार भी मिला है।

कृषि और सिंचाई को मिलेगा बढ़ावा

इंद्रावती नदी पर देउरगांव और मटनार में दो बड़े सिंचाई प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे 31,840 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

आय बढ़ाने और रोजगार सृजन की योजना

सरकार ने तीन वर्षीय योजना तैयार की है, जिसके तहत 2029 तक 85 प्रतिशत परिवारों की मासिक आय 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ योजना का विस्तार कर अधिक जिलों को जोड़ा जा रहा है, जिससे विकास का लाभ व्यापक स्तर पर पहुंचे।

पर्यटन को मिलेगा वैश्विक पहचान का आयाम

बस्तर के पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है। चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी नेशनल पार्क, कैनोपी वॉक और ग्लास ब्रिज जैसी परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहे हैं।

cg news: ‘बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम से सीधे लाभ

‘बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम के तहत हर ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जाएगा। दस्तावेज बनाने से लेकर समस्याओं के समाधान तक की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम होगी।

cg news: प्रधानमंत्री दौरे से मिलेगी गति

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान कई अहम परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। इनमें रेल लाइन, एयरपोर्ट विस्तार, मेडिकल कॉलेज और एजुकेशन सिटी जैसी योजनाएं शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा बस्तर के विकास को नई गति देने में निर्णायक साबित हो सकता है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories