Raigarh Crime News: रायगढ़ में आधी रात फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी, कार से देसी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर फरार

Raigarh Crime News: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध हथियारों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के कड़े निर्देशन में चक्रधरनगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कल देर रात एक खुफिया इनपुट के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस ने पहाड़ मंदिर शराब भट्टी के पास मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर एक सफेद रंग की टोयोटा ग्लैंजा कार से अवैध देसी कट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

मुखबिर की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस, फिल्मी अंदाज में रोकी कार

‘Raigarh Crime News’ के तहत सामने आ रही इस घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ की तरफ आ रही एक सफेद कार में दो युवक अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा और साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक ने उप निरीक्षक गेंदलाल साहू के साथ मिलकर टीम बनाई।

पुलिस टीम ने पहाड़ मंदिर के पास पोजीशन ली। इसी दौरान एक संदिग्ध टोयोटा ग्लैंजा कार (क्रमांक CG-13 AQ-6663) आती दिखी, जो पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर ही रुक गई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए कार को चारों तरफ से घेर लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

तलाशी में मिला देसी कट्टा, ₹4.10 लाख का मसरूका जब्त

हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान हरीश यादव (26 वर्ष, निवासी बजरंग रामभाठा, रायगढ़) और प्रहलाद केंवट (24 वर्ष, निवासी जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम किरोड़ीमल नगर, रायगढ़) के रूप में हुई है। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जब गवाहों की मौजूदगी में कार की सघन तलाशी ली गई, तो उसके भीतर छिपाकर रखा गया एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कट्टा और करीब 4 लाख रुपये कीमत की कार सहित कुल 4,10,000 रुपये का सामान जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि यह हथियार उन्होंने बंगलापारा निवासी योगेश चौहान उर्फ सानू से खरीदा था, जो कार्रवाई के दौरान फरार हो गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अवैध हथियारों पर एसएसपी का कड़ा संदेश

इस सफल ऑपरेशन के बाद रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह ने जिले के अपराधियों और तस्करों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा—

“अवैध हथियारों का परिवहन, तस्करी एवं इसका उपयोग करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है। जिले में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार आरोपी योगेश की तलाश जारी है और जल्द ही इस अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हर चेहरे को बेनकाब कर उनके खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories