Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव 2026 निष्पक्ष मतदान का भरोसा दिलाने सड़कों पर...

Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव 2026 निष्पक्ष मतदान का भरोसा दिलाने सड़कों पर उतरे कलेक्टर और एसपी, शहर में निकाला संयुक्त फ्लैग मार्च

Datia Bypoll: दतिया। आगामी दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने संयुक्त रूप से शहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने मतदाताओं को निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान का संदेश देते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा फ्लैग मार्च

Datia Bypoll:  संयुक्त फ्लैग मार्च की शुरुआत माँ पीताम्बरा पीठ मंदिर के सामने से हुई। इसके बाद मार्च चौराहा, गंज राजगढ़ मार्ग, टाउन हॉल, बड़ा बाजार, पटवा तिराहा, किला चौक, दारूगर की पुलिया, बिहारी जी मंदिर और तिगैलिया सहित शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर निकला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन किया, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

READ MORE: Rewa News: रीवा नगर निगम परिषद की बैठक में जमकर हंगामा महिला पार्षदों ने महापौर और अधिकारियों को भेंट की चूड़ियां, जनसमस्याओं पर घेरा शहर सरकार

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

फ्लैग मार्च के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य विधानसभा उप निर्वाचन को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा यदि कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, अवैध गतिविधि या चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास दिखाई दे तो इसकी तत्काल सूचना प्रशासन को दें।

चुनाव प्रभावित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

Datia Bypoll: पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और पुलिस की लगातार गश्त जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: Khandwa News: खंडवा में ‘पटाखा साइलेंसर’ पर पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन 54 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर जब्त, नगर निगम चौराहे पर रोड रोलर चलाकर किए गए नष्ट

मतदाताओं में सुरक्षा और विश्वास का संदेश

फ्लैग मार्च में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस बल, होमगार्ड तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना था, ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी डर और दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि विधानसभा उप निर्वाचन-2026 पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here