Khandwa News: खंडवा में ‘पटाखा साइलेंसर’ पर पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन 54 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर जब्त, नगर निगम चौराहे पर रोड रोलर चलाकर किए गए नष्ट

Khandwa News: रामचंद्र कासडे \खंडवा। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड (पटाखा) साइलेंसर लगाकर तेज धमाकेदार आवाज निकालने और स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ खंडवा यातायात पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से पुलिस ने अभियान चलाकर 54 बुलेट मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए। इसके बाद सभी साइलेंसरों को नगर निगम चौराहे पर रोड रोलर चलवाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को शहरवासियों ने सराहते हुए इसे कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के लिए सकारात्मक कदम बताया।

लगातार मिल रही थीं तेज आवाज और स्टंट की शिकायतें

Khandwa News: यातायात पुलिस के अनुसार पिछले कुछ समय से शहर में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन चालक सक्रिय थे, जिन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा रखे थे। इन साइलेंसरों से निकलने वाली तेज धमाकेदार आवाज के कारण आम नागरिक, बुजुर्ग, मरीज, स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान हो रहे थे। इसके अलावा कई युवक तेज रफ्तार में वाहन चलाकर स्टंट भी करते थे, जिससे सड़क हादसों की आशंका लगातार बनी रहती थी।

READ MORE: Niwari News: निवाड़ी में शराब ठेकेदार पर दबंगों का हमला बेरहमी से की मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़ कर करीब ₹2 लाख की नकदी लूटी

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खंडवा यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच कर ऐसे वाहन चालकों की पहचान की गई, जिन्होंने नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा रखे थे।

54 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, रोड रोलर से किए गए नष्ट

Khandwa News: अभियान के दौरान पुलिस ने 54 बुलेट मोटरसाइकिलों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकालकर जब्त किए। इसके बाद इन सभी साइलेंसरों को नगर निगम चौराहे पर लाया गया और रोड रोलर से कुचलकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को यह संदेश देना भी है कि यातायात नियमों और कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शहरवासियों ने की पुलिस की सराहना

Khandwa News: पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज के कारण आए दिन परेशानी होती थी। पुलिस द्वारा उठाया गया यह कदम ध्वनि प्रदूषण रोकने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय पहल है।

READ MORE: MP Crime: अनूपपुर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार छत्तीसगढ़ भेजी जा रही 234 लीटर अंग्रेजी शराब की खेप जब्त, इनोवा कार सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

Khandwa News: यह पूरी कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार राय के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात देवेंद्र परिहार और यातायात पुलिस की टीम द्वारा की गई।खंडवा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें तथा सड़क पर अतिक्रमण करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories