CG Breaking News : साय मंत्रिमंडल में इन तीनों का ही चयन क्यों ? जानें कारण और राजनीतिक रणनीति….

CG Breaking News : रायपुर। साय मंत्रिमंडल के विस्तार की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। सूत्रों के अनुसार, दुर्ग से गजेंद्र यादव, अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल और आरंग से गुरु खुशवंत साहेब को नए मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए छत्तीसगढ़ मंडपम में तैयारियां जोरों पर हैं।

CG Breaking News : बताया जा रहा है कि स्टेट गैरेज में तीनों मंत्रियों के लिए नई और चमचमाती गाड़ियां तैयार हैं, जिन्हें शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सौंपा जाएगा। समारोह संभवतः कल दोपहर 12 बजे से पहले आयोजित किया जा सकता है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी के तीन वरिष्ठ विधायकों ने इस्तीफे की धमकी दी थी। इस वजह से संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अपने करीबी नेताओं को मंत्री बनवाने के लिए दिल्ली भी गए हैं। नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद सरकार की कार्यकाल की उलटी गिनती शुरू होने की संभावना है।

इस विकास के साथ ही राजनीतिक गलियारों में सियासी समीकरण और सत्ता संतुलन को लेकर कयासों का दौर भी तेज हो गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jewelry Exhibition: राजधानी में तीन दिवसीय भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी का आगाज़

Jewelry Exhibition: रायपुर। "नागपुर वाले करण कोठारी ज्वेलर्स" एक...

Related Articles

Popular Categories