CG Breaking : आरंग विधायक खुशवंत साहेब के समर्थन में जुटे समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब……

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आरंग विधायक और सतनामी समाज के नेता खुशवंत साहेब के आवास के बाहर उनके समर्थकों का उत्साही जमावड़ा नजर आया, जो जयघोष करते हुए उनके मंत्री बनने की उम्मीद जता रहे थे। हालांकि खुशवंत साहेब स्वयं अपने आवास पर मौजूद नहीं थे, लेकिन समर्थकों का उत्साह दिखाता है कि कल होने वाले कैबिनेट विस्तार में उनका नाम शामिल हो सकता है।

CG Breaking : सूत्रों के अनुसार, मंत्री बनने की संभावना वाले अन्य विधायकों में अमर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव के नाम चर्चा में हैं। रायपुर स्थित स्टेट गैरेज के अधीक्षक आरके अग्रवाल ने बताया कि तीनों नए मंत्रियों के लिए विशेष रूप से गाड़ियां तैयार रखी गई हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में होने वाले इस कैबिनेट विस्तार में तीन नए विधायक शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में आयोजित किया जाएगा, जहां सभी नए मंत्री औपचारिक रूप से पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस कदम से छत्तीसगढ़ की सियासी तस्वीर में नए संतुलन और कार्यकारी टीम की मजबूती देखने को मिलेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories