HomeEntertainmentRanveer Singh Dhurandhar : लद्दाख में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के...

Ranveer Singh Dhurandhar : लद्दाख में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट पर बड़ा हादसा, 120 क्रू मेंबर्स अस्पताल में भर्ती

Date:

Related stories

UP Gomutra Scheme: UP में 10 रुपए लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, योगी सरकार की नई पहल से गांवों में बढ़ेगी कमाई

UP Gomutra Scheme: लखनऊ/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था,...

Ranveer Singh Dhurandhar : मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली बिग-बजट फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन फिलहाल सेट से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शूटिंग यूनिट के लगभग 120 लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिसके बाद पूरे कैंप में हड़कंप मच गया है।

Read More : छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार : सपथ के बाद मंत्रियों को मिलने वाली चमचमाती गाड़ियों पर एक नजर…..

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लद्दाख के लेह में शूटिंग चल रही थी, जहां फिल्म की पूरी यूनिट एक कैंप में ठहरी हुई है। बताया जा रहा है कि करीब 600 लोगों ने एक साथ खाना खाया, जिसके बाद अचानक 120 से ज्यादा लोगों को उल्टी, तेज पेट दर्द और सिरदर्द जैसी शिकायतें होने लगीं। हालत बिगड़ते ही सभी को तुरंत एसएनएम (SNM) अस्पताल ले जाया गया।

Dhurandhar Movie (Dec 2025) - Trailer, Star Cast, Release Date |  Ticketnew.comअस्पताल सूत्रों ने जानकारी दी कि अचानक इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से वार्ड पर भारी दबाव बन गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अब हालात काबू में हैं और ज्यादातर लोगों की हालत स्थिर है। कई मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी भी दे दी गई है।

स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि खराब भोजन की वजह से इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे बीमार हुए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रणवीर सिंह और उनकी को-स्टार्स की टीम इस दौरान सुरक्षित बताई जा रही है। हालांकि, इतने बड़े हादसे का सीधा असर फिल्म की शूटिंग शेड्यूल पर पड़ सकता है। पहले से तय था कि फिल्म को 5 सितंबर 2025 को रिलीज किया जाएगा, लेकिन अब यह तारीख आगे खिसक सकती है।

Read More : Gwalior News : बाइक सवार बदमाशों का आतंक : घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग…

धुरंधर का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। यह फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अभी भी लगभग 50 दिनों की शूटिंग बाकी बताई जा रही है।

Dhurandhar To The Family Man Season 3: Major OTT & Theatrical Releases To  Watch Out For! | News | Zee Newsफिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मेकर्स शूटिंग शेड्यूल को दोबारा तैयार करने में जुट गए हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि रिलीज डेट को बदला जाएगा या नहीं। लेकिन दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है और सभी की नजरें अब मेकर्स के अगले ऐलान पर टिकी हुई हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here