HomeEntertainmentSunny Sanskari Ki Tulsi Kumari : वरुण-जान्हवी की फिल्म को मिली नई...

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari : वरुण-जान्हवी की फिल्म को मिली नई डेट, जानें कब होगी रिलीज……

Date:

Related stories

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari : वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है। शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को अब 2 अक्टूबर 2025, यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari : धर्मा प्रोडक्शंस ने सोमवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी कर इस बदलाव की घोषणा की। पोस्टर में वरुण धवन ट्रेडिशनल अंदाज़ में ‘नमस्ते’ करते दिख रहे हैं, और उनके चेहरे पर ‘संस्कार’ झलकता है। कैप्शन में फिल्म के टोन को दर्शाते हुए लिखा गया, “ये आंसू हैं मेरे, समुंदर का जल नहीं… बारिश का क्या भरोसा, आज है… कल नहीं!”

फिल्म में वरुण और जान्हवी के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फैमिली ड्रामा को करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और खुद शशांक खेतान प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी संस्कारी छाप छोड़ती है!

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here