Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Stabbing Case: इंदौर चाकूबाजी केस में बड़ा एक्शन पुलिस को देखते...

Indore Stabbing Case: इंदौर चाकूबाजी केस में बड़ा एक्शन पुलिस को देखते ही दीवार फांदकर भागे आरोपी, गिरकर घायल हुए, चाकू बरामद

Indore Stabbing Case: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में खजराना थाना क्षेत्र की हीना कॉलोनी में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने की कोशिश में दीवार फांदने लगे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े और उनके हाथ-पैर में चोट लग गई। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

27 जून को मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Indore Stabbing Case: पुलिस के अनुसार, 27 जून को हीना कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल की शिकायत पर खजराना थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

READ MORE: Ujjain Jackal Hunting: अंधविश्वास में 3 सियारों की बेरहमी से हत्या तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए किया शिकार, मोबाइल वीडियो से खुला राज; आरोपी गिरफ्तार

CCTV और मुखबिर की मदद से मिली सफलता

Indore Stabbing Case:घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी तंजीम नगर इलाके में मौजूद हैं।

पुलिस को देखकर दीवार फांदकर भागे

Indore Stabbing Case: जब पुलिस टीम तंजीम नगर पहुंची तो आरोपी सोनू उर्फ अरबाज और अयान उर्फ फज्जू पुलिस को देखकर भागने लगे। बचने के लिए दोनों ने दीवार फांदने की कोशिश की, लेकिन नीचे गिरने से उनके हाथ-पैर में चोट लग गई। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

हमले में इस्तेमाल चाकू भी जब्त

Indore Stabbing Case:पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

READ MORE: Jabalpur Train Accident: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा जबलपुर स्टेशन पर महिला की दर्दनाक मौत, जीआरपी ने यात्रियों से की बड़ी अपील

कान पकड़कर मांगी माफी

Indore Stabbing Case:गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। हालांकि पुलिस ने उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here