Raipur Crime: राजस्थान के 4 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रायपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर के सरोना स्थित कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान में हुई 7 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में राजस्थान के 4 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

Raipur Crime: पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शराब दुकान का लॉकर उखाड़कर उसमें रखे 7,05,580 रुपये चोरी कर लिए थे। इसके अलावा करीब 10,820 रुपये की शराब और सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे।

Raipur Crime: इस मामले की जांच एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस टीम ने करीब 15 दिनों तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपियों का सुराग राजस्थान के बांसवाड़ा में मिला, जहां से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Raipur Crime: पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 2 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल किया गया चारपहिया वाहन और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 15.50 लाख रुपये बताई गई है।

Raipur Crime: पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी पहले रायपुर आया था और शराब दुकान की रेकी कर वापस लौट गया था। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

Raipur Crime: गिरफ्तार सभी आरोपी राजस्थान के बांसवाड़ा के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट और नारकोटिक एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

Raipur Crime: मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने अन्य राज्यों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी –

01. पवन कुमार पाटीकर पिता मोगजी पाटीकर उम्र 32 साल निवासी ग्राम सावड़ीया थाना गढ़ी जिला बांसवाड़ा राजस्थान।

02. प्रकाश मईडा पिता भोगजी मईडा उम्र 32 साल निवासी ग्राम पानी वाला गढ़ थाना सदर जिला बांसवाड़ा राजस्थान।

03. सुनील चरपोटा पिता छगन चरपोटा उम्र 28 साल निवासी ग्राम निशला घंटाला थाना कोतवाली जिला बांसवाड़ा राजस्थान।

04. राम सिंग पिता कालू राम उम्र 49 साल निवासी ग्राम सेवना थाना कोतवाली जिला बांसवाड़ा राजस्थान।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *