Raipur Crime: शादी का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी, उड़ीसा के 3 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर में शादी का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त टेक्निशियन से 9.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले उड़ीसा के तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Raipur Crime: पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो के जरिए रजनी शर्मा नाम की महिला से हुई थी। महिला ने खुद को कोरबा की रहने वाली और रेलवे से सेवानिवृत्त इंजीनियर बताया। इसके बाद उसने शादी, पारिवारिक कार्यक्रम, दुर्घटना और इलाज जैसे बहाने बनाकर अलग-अलग किस्तों में पीड़ित से कुल 9.50 लाख रुपये अपने बैंक खातों में जमा करवा लिए।

Raipur Crime: रुपये लेने के बाद महिला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आजाद चौक थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की। मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच के आधार पर आरोपियों का सुराग उड़ीसा के बलांगीर में मिला।

Raipur Crime: पुलिस ने जसवंत डूंडी, मनोज राणा और यश नायक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मामले से जुड़े तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस ठगी में कुछ अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी –

01. जसवंत डूण्डी पिता कपूरो डूण्डी उम्र 27 साल निवासी ग्राम ठेमरा जामतरा थाना सिंदेकला जिला बलांगीर (उडीसा)।

02. मनोज राणा पिता पदमामुखा राणा उम्र 33 साल निवासी ग्राम सूलेकला थाना बेलपडा जिला बलांगीर (उडीसा)।

03. यश नायक पिता सुनील नायक उम्र 20 साल निवासी मुदीपडा ब्रीज थाना सम्बलपुर टाउन जिला सम्बलपुर (उडीसा)।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *