Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Indore Crime: जालसाजी का बड़ा मामला, बीजेपी नेता सुरेश पिंगले पर 3.5...

Indore Crime: जालसाजी का बड़ा मामला, बीजेपी नेता सुरेश पिंगले पर 3.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Indore Crime
Indore Crime

Indore News : इंदौर : इंदौर से जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीजेपी के नेता और गो सेवा भारती संस्था के अध्यक्ष सुरेश पिंगले पर क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसा है। पिंगले पर साढ़े तीन करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और फर्जी चेक के जरिए बैंक से पैसे निकालने के प्रयास का आरोप लगा है। वही क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर अब जांच तेज कर दी है।

Indore News : दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच ने बीजेपी नेता सुरेश पिंगले के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पूरा मामला भोपाल-रायसेन रोड स्थित स्मार्ट लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक गुम हुए चेक से जुड़ा है। कंपनी के पार्टनर रमन अरोरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साल 2022 में उनका एक चेक गुम हो गया था, जिसकी सूचना उन्होंने बैंक और पुलिस को भी दी थी। आरोप है कि इसी गुमशुदा चेक का फायदा उठाते हुए सुरेश पिंगले ने उसमें साढ़े तीन करोड़ की भारी-भरकम राशि भरी और रमन अरोरा के फर्जी हस्ताक्षर कर उसे बैंक में भुनाने की कोशिश की।

 

Indore News : रमन अरोरा के पास जब कोर्ट से इस संबंध में नोटिस पहुंचा, तब उन्हें इस जालसाजी का पता चला। पुलिस की जांच और क्यूडी रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि चेक पर किए गए हस्ताक्षर रमन अरोरा के नहीं थे। इसके अलावा, रमन अरोरा को कंपनी के चेक पर हस्ताक्षर करने का अधिकार भी नहीं था। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच ने सुरेश पिंगले को मुख्य आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण में नरेश नरवानी और शरद दुबे नामक दो अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here